आज अगर तुम होते बापू
सच कहता हूं रोते बापू
अहिंसा ज़र्रे-ज़र्रे में है
तेरा वतन खतरे में है
सबको अपनी-अपनी पड़ी है
भारत मां अकेली खड़ी है
कहीं है आतंकवाद का साया
कहीं हैं ये आरक्षण की छाया
तेरे देश पे क्या गुजर रही है
इन्सानियत घुट-घुट मर रही है
कोई है यहां नोटों के चक्कर में
कोई है यहां वोटों के चक्कर में
लगता नहीं अब कोई इंकलाब आएगा
बापू! मेरे देश को अब कौन बचाएगा?
बापू! मेरे देश को अब कौन बचाएगा?
2
तहेदिल से आपका सम्मान करता हूं
बापू मैं आपको प्रणाम करता हूं
साथ ही चाहता हूं मैं
आपसे एक बात की मुआफी
न कहूंगा तो देश के साथ
होगी बड़ी बेइंसाफी
सत्य-अहिंसा,त्याग-तपस्या
ये सब दी थी आपने शिक्षा
मगर ये भी एक कटु सत्य है
आज आप नहीं हो हमारे
फिर भी आप हो हमारे मध्य
नोटों के जरिये ही सही
रहते हो हमारे आस-पास ही
बस आप की
भूमिका है बदली-बदली
आप तो थे अहिंसा के पुजारी
आप की छपी फोटो वाले नोट
देश में फैला रहे हैं हिंसा भारी
जहां बड़े-बड़े तो बची
आते नहीं काम
वहां आपकी तस्वीर छपे नोट
आते हैं बड़े काम
बापू तुझे प्रणाम!
नोटों पर छापकर फोटो बापू वाली
हम कर नहीं रहे बापू का सम्मान
बापू का नोटों पर नहीं
बापू का मन में है स्थान
बापू की शिक्षाओं को
जिंदगी में उतारिए
अपने साथ-साथ
समाज को सुधारिए।
3
क्या था और क्या हो गया हिन्दुस्तान, बापू देखने चले आओ
कैसे -कैसे हाथों में है तेरे देश की कमान, बापू देखने चले आओ
सत्य-अहिंसा, त्याग-तपस्या की दी थी आपने हमको शिक्षा
इस पे अमल करना छोड़ गया क्यूं इन्सान, बापू देखने चले आओ
पश्चिमी हवा चल रही है बापू हर चीज यहां की बदल रही है बापू
हर दिन हो रहा है छोटा नारी का परिधान, बापू देखने चले आओ
शहीदों की तस्वीरें लगी मिलती नहीं अब किसी घर की दीवारों पर
ले लिया अब फिल्म स्टार, क्रिकेटरों ने इनका स्थान, बापू देखने चले आओ
ईमानदारी धीरे-धीरे दम तोड़ रही है बापू संस्कार धीरे-धीरे मर रहे हैं
महिलाओं की कदर है न यहां बुजुर्गों का सम्मान, बापू देखने चले आओ
अफसोस! वतन के लिए वक्त है ही नहीं आज कल के आदमी के पास
खुद तक ही महदूद हो गया क्यूं आज का इंसान, बापू देखने चले आओ
रचनाकार में पढ़ें अपने मनपसंद विषय की सैकड़ों रचनाएँ -
-
विश्व की पहली, यूनिकोडित हिंदी की सर्वाधिक प्रसारित, समृद्ध व लोकप्रिय
ई-पत्रिका - रचनाकारमनपसंद विषय की रचनाएँ पढ़ने के लिए उस पर क्लिक / टैप
करें -~ विधा...
6 वर्ष पहले