शुक्रवार, नवंबर 14, 2008

चाचा नेहरू

बच्‍चों के प्‍यारे थे चाचा नेहरू

सबसे न्‍यारे थे चाचा नेहरू

अलाहबाद में जन्‍मे थे

और इंग्लैण्‍ड में पढ़े थे

देश की आजादी खातिर

कई दफा जेल गए थे

अपने हुनर के बलबूते वो

देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे

बापू गांधी के प्‍यारे थे चाचा नेहरू

पंचवर्षीय योजना दी चाचा ने

नई राह नई चेतना दी चाचा ने

जब प्रथम प्रधानमंत्री बने थे चाचा नेहरू

चाचा जी का सपना था

जब वे पंचतत्‍व में लीन हो जाए

उनकी चिंता से राख उठाए

उसको भारत के खेतों में डालें

और कुछ को गंगा में बहाएं

ऐसा करने से वो

भारत की मिट्‌टी में मिल जाएं

सच में बहुत न्‍यारे थे चाचा नेहरू

बच्‍चों के प्‍यारे थे चाचा नेहरू

मेरी ब्लॉग सूची

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
rohtak, haryana, India
नाम-अनुज नरवाल रोहतकी खेल प्रेमी उद्देश्य-इस ब्लाॅग के माध्यम से खेल सेवा करना।