रविवार, फ़रवरी 08, 2009

सब कुछ फैला-फैला है कमरे में
कुछ अच्छा-बुरा हुआ है कमरे में
जब से हुआ है वो जुदा यार
से खुदको बंद रखता है कमरे में
चश्मदीद दीवारें खामोश हैं
सन्नाटा पसरा हुआ है कमरे में
रहबर जग का खुदको बताने वाला
जाने क्या-क्या करता है कमरे में
मकीं शहर से लौटा ही नहीं शायद
परिंदा घोसला बना रहा है कमरे में
तस्वीरें और खामोश हो गई हैं
हर-सू जाला लगा है कमरे में
कुछ किताबे कागजो-कलम रक्खे हैं
जरूर कोई शायर रहता है कमरे में
क्या हो रहा है भला कौन पूछै किसे
तमाशा सब देख रहे हैं खड़े-खड़े
दंगा करवाने वाला क्या मरा दंगों में
दर्ज़ा शहीद का दे रही है सरकार उसे
कुर्सी प्यारी है इनको देश प्यारा
नहीं चाहे कोई भूखा मरे या लड़ कर मरे
गरीब दिन-ब-दिन गरीब हो रहे हैं
गुंडे,नेता और बाबा , हैं सेठ बन रहे
न्याय की करें क्या दरकार मुनसीबों
से रिश्वत ले रहे है, रिश्वत लेकर लगे थे

आप क्यों मेरा यकीं करते नहीं

जिस्म मरते हैं ख्वाब मरते नहीं
आप क्यों मेरा यकीं करते नहीं
माँ की आंखों में बेटे की शादी की ख्वाब
बेटा बड़ा आदमी बने ये पिता जी का ख्वाब
पोते-पोतियों को खिलाना दादा जी का ख्वाब
पोते की शादी देखे , ये होता है दादी का ख्वाब
आरजू मरती नहीं , ख्वाब मरते नहीं
आप क्यों मेरा यकीं करते नहीं
होते हैं दादी-नानी की कहानियों में ख्वाब
बहुत लाज़मी हैं जिंदगानी में ख्वाब
छुपे होते हैं हर लफ्ज ,हर मानी में ख्वाब
ये ख्वाब अपने दिलों , अपनी सासों की तरह
रेजा-रेजा होकर बिखरते नहीं
आप क्यों मेरा यकीं करते नहीं
ख्वाब रोशनी -ओ -हवा की तरह होते हैं
ख्वाब आजाद मिजाज़ खुशबु के झोकें हैं
मनिद- ऐ -वक्त ये कहीं ठहरते नहीं
आप क्यों मेरा यकीं करते नहीं
ख्वाब प्रेरणा हैं, ख्वाब स्त्रोत हैं
हर हकीकत हकीकत से पहले
एक ख्वाब ही तो होती है
सोचो! चाँद पर jane का अगर
हमारे zahan में ख्वाब नहीं होता
तो हम कभी चाँद पर utarte नहीं
आप क्यों मेरा यकीं करते नहीं



मेरी ब्लॉग सूची

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
rohtak, haryana, India
नाम-अनुज नरवाल रोहतकी खेल प्रेमी उद्देश्य-इस ब्लाॅग के माध्यम से खेल सेवा करना।