शनिवार, अप्रैल 18, 2009

काश अगर ऐसा होता

आजकल
कई लोग कहते मिलेंगे
कि
वोट दो
किसी का दो
पर वोट दो
ये हमारा अधिकार है
इससे बनती सरकार है
पर मैं पूछता हूं
अगर
चुनाव में उठे हुए
सभी उम्मीदवारों में से
मुझे कोई काम का न लगे
तो मैं क्‍या कंरू ?
वोटिंग मशीन का
कौन-सा बटन दबाउं
मैं किसकी सरकार बनाउं
वोटिंग मशीन में
नकारने का ऑप्शन नहीं है
किसी कोई टेंशन नहीं है
वोट एक पड़े या हजार
किसी न किसी की तो बनेगी सरकार
ये सरकार ही देश चलाएगी
और जनता को बरगलाएगी।
काश! अगर ये होता
वोटिंग मशीन में नकारने का ऑप्शन होता
मैं भी वोट देने के लिए लाईन में खड़ा होता
और मेरे जैसे करोड़ों का सपना सच होता
ऐसे में लोकतांत्रिक सरकार का सही परीक्षण होता।

मुद्‌दा है तो सियासत है

मुद्‌दा है तो सियासत है
सियासत है तो ताकत है
नफरत है दिल में बगावत है
सबको सबसे शिकायत है
साधु-डाकू , नेता-अभिनेता
सबका सपना सियासत है
कुर्सी बाबत नफरत बोना
इनकी पुरानी आदत है
हर गुनाह है काबिले-मुआफी
गर नेता की ईनायत है
वो अपने सिवा किसी का नहीं
चापलूसी जिसकी आदत है

जूते और नेता जी

समाज में मान्‍यता है कि किसी की औकात का पता लगाना है तो उसके जूतों को देखना चाहिए। लेकिन आज के समाज में जूतों को लेकर एक नई मान्‍यता सामने आ रही है वो जूता फेंकने की। इसका चलन कब षुरू हुआ इसके बारे में कोई नहीं जानता। लेकिन इसका पहला मामला ईराक में, दूसरा मामला भारत में और तीसरा मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दुनिया के सामने आया। तीनों मामलों में समानता एक ही है, वो है कि तीनों दफा जूता आवाम के नुमाईदों यानि सियायती लोगों पर फेंके गए।
जूता फेंकने को लेकर समाज में चर्चा हो रही है। चर्चा होनी भी चाहिए। ये चर्चा हंसने-हंसाने के लिए नहीं बल्‍कि जूता फेंकने की रवायत समाज में क्‍यों पनप रही है ? इस बात को लेकर होनी चाहिए। इसके लिए इन तीनों घटनाओं को नजदीक से मनन करने की जरूरत है। पहली घटना ईराक की है यहां एक ईराकी पत्रकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति र्जोज बुश पर जूता फेंका था। दूसरा जूता भारतीय पत्रकार ने भारत के गृहमंत्री पी.चिदम्बरम पर फेंका और तीसरी ऐसी घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिखने को मिली जहां एक व्‍यक्‍ति ने सांसद नवीन जिंदल पर जूता फेंका। तीनों ही घटनाओं में राजनेताओं पर जूता फेंका गया। ये तीनों घटनाएं ये संकेत करती हैं राजनेताओं से आम आदमी का यकीन उठ रहा है । समाज जिन उम्‍मीदों के साथ राजनेताओं का अपना नुमाईंदा बनाता है वे इन उम्‍मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर रहे हैं। इन तीनों घटनाओं में साफ-साफ देखा जा सकता है राजनताओं की ओर से समाज की अनदेखी की हुई। तब जाके समाज के सब्र का ये सागर छलका है। जो इन घटनाओं के रूप में हमारे सामने हैं।
अफसोस! ये कदम उठाने के लिए दो पत्रकारों और एक पूर्व प्राध्‍यापक ने सामने आना पड़ा। हमारे प्रबुध समाज ने इन घटनाओं पर विचार करने के स्‍थान पर इन घटनाओं को अपने मंनोरजन के दृष्टिकोण से देखा। ये हमारे समाज की कमजोरी है। अब भी वक्‍त है कि हम सोचे और विचार करें। समाज के लोग इन घटनाओं से कुछ सीखें। अपने नुमाईदों का चुनाव पूरे होश-ओ-हवाश में और दिल-ओ-दिमाग से करें।
विश्व के सभी नेताओं के सोचने का वक्‍त आ गया है। वे अब अपनी कुर्सी से पहले समाज के बारे में सोचे। समाज की भला कैसे हो ये सोचे। समाज कैस तरक्‍की करेगा ये सोचे। यदि कोई नेता ऐसा नहीं करता है तो वो तैयार रहें ................................. के लिए। क्‍यों आज का समाज ऐसा करने के लिए इन घटनाओं से काफी कुछ सीख चुका है।

रविवार, अप्रैल 12, 2009

चुनाव में वोट ज़रूर करे

चुनाव में वोट ज़रूर करे और सोच समझ करे ये देश के भविष्य का सवाल है । उस सरकार को चुने जो हमें सुरक्षा दे सके हमारा विकास कर सके। गुंडे किसम के लोगो को वोट न करे । पढें लिखे लोगो को चुने। राष्ट्रिय पार्टियों में से ही एक पार्टी को चुने ताकि ये छोटी पार्टी के लोग अपनी मनमानी न कर सके पूर्ण बहुमत से जो भी सरकार आए गी तो चुनाव पाच साल में होगें और सही फैसलें लेने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। हमारी सही चुनाव से सही सरकार बनेगी और देश सही दिशा में तरक्की करेगा। जय हिंद जय भारत

मेरी ब्लॉग सूची

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
rohtak, haryana, India
नाम-अनुज नरवाल रोहतकी खेल प्रेमी उद्देश्य-इस ब्लाॅग के माध्यम से खेल सेवा करना।